LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशदेश

मुख्यमंत्री से भारत मंे सूरीनाम गणराज्य की राजदूत सुश्री आशना कन्हाई ने शिष्टाचार भेंट की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज यहां उनके सरकारी आवास पर भारत मंे सूरीनाम गणराज्य की राजदूत सुश्री आशना कन्हाई ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर सूरीनाम और भारत, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मध्य सम्बन्धों को और प्रगाढ़ करने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि सूरीनाम और उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा आध्यात्मिक सम्बन्ध सुदृढ़ रहे हैं। दोनों देशों के लोगों और उनके पूर्वजों के माध्यम से सूरीनाम और उत्तर प्रदेश का हमेशा से गहरा रिश्ता रहा है।
भेंट के दौरान सूरीनाम की राजदूत सुश्री आशना कन्हाई ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित सम्पूर्ण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है।

कृषि विकास और संस्कृति के क्षेत्र में सूरीनाम और उत्तर प्रदेश परस्पर मिलकर कार्य कर सकते हैं। सूरीनाम के निवासियों की जड़ों व उनके पूर्वजों से सम्बन्धित स्थलों की खोज के लिए भी उल्लेखनीय कार्य किये जा सकते हैं।

इसी प्रकार सिस्टर सिटी और स्टेट के सम्बन्ध में भी कार्य किया जा सकता है। उन्होंने इन कार्याें में सहयोग की बात कही।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस दिशा में उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण कार्य किये गये हैं। सूरीनाम और उत्तर प्रदेश के रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाये जाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं।

राज्य में वाराणसी, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज आदि तीर्थ स्थल हैं। ईको-टूरिज्म की दृष्टि से अनेक रमणीक स्थल, समृद्ध ऐतिहासिक विरासत तथा विविधतापूर्ण संस्कृति पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। प्रयागराज कुम्भ-2019 के सफल आयोजन की देश-विदेश में सराहना की गई।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न सेक्टोरल पॉलिसियां निर्धारित की गई हैं। प्रदेश में विदेशों से निवेश को आकर्षित करने के लिए सकारात्मक माहौल स्थापित किया गया है।

‘ईज़ ऑफ डुइंग बिजनेस’ रैंकिंग में उत्तर प्रदेश का पूरे देश में द्वितीय स्थान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे स्थापित किए जा रहे हैं।

प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र स्थित कुशीनगर में एक अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा विकसित किया जा रहा है। दूसरा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा-नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट एन0सी0आर0 के जेवर में विकसित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button