देश

कोरोना : शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश में 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 12 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाया

मध्यप्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार के सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन 60 घंटे का रहेगा। यह फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार सुबह अधिकारियों के साथ बैठक के बाद किया।

शिवराज ने कहा कि मेरी मंशा कभी भी लॉकडाउन की नहीं रही है। बता दें कि एक दिन पहले ही प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया था।

देश में कोरोना पर काबू पाने के लिए कई तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी आज फिर सभी मुख्यमंत्रियों से कोविड पर चर्चा करेंगें। वहीं भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए न्यूजीलैंड ने अपने यहां भारतीयों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए दिल्ली एम्स ने 8 अप्रैल से ओपीडी स्थाई रूप से बंद कर दी है। यानी मरीज अब सीधे चेकअप के लिए नहीं पहुंच सकेंगे।

Related Articles

Back to top button