प्रदेशमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 832 लोगों की मौंत, मिले 66191 नए कोरोना संक्रमित

मुंबई: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने तबाही मचा दी है। इसी तबाही को रोकने के लिए केंद्र सरकार के साथ ही राज्य की सरकारें भी हर संभव कोशिश करने में लगी हुईं हैं। सरकार के प्रतिबंधों के बाद भी देश में बीते रविवार को करीब 3.5 लाख कोरोना के मामले पाए गए है जो चौकाने वाला आंकड़ा है। इस दौरान 2,767 लोगों की जान गई हैं। आपको हम यह भी बता दें कि इस महामारी से अब तक सभी राज्यों में महाराष्ट्र में आंकड़े सबसे अधिक है। यहाँ लोग सबसे ज्यादा कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं।

यहाँ बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 832 मौंते हुईं है और 66,191 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। हाल ही में महाराष्ट्र स्वास्थ्य अधिकारियों ने आंकड़े जारी किये है जिनके अनुसार 66,191 कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद राज्य में कोरोना के एक्टिव केसों की कुल संख्या बढ़कर 6,98,354 हो चुकी हैं। इसी के साथ अब तक इस महामारी से 35,30,060 लोग ठीक हुए हैं, और 64,760 लोगों की जान गई हैं। आपको हम यह भी बता दें कि महाराष्ट्र के बाद देश की राजधानी दिल्ली में भी सबसे ज्यादा मामले मिल रहे है।

यहाँ पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,933 नए केस पाए गए। इस दौरान 350 लोगों की मौत हुई हैं, हालांकि 21,071 लोग ठीक हुए हैं। वहीँ स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मामलों की कुल संख्या 94,592 है। जबकि 9,18,875 लोग इस महामारी से अब तक ठीक हुए हैं। वहीं 14,248 लोगों की अब तक जान गई हैं।

Related Articles

Back to top button