अभिनेत्री प्रिंयका चोपड़ा ने अपने भाई को इस अंदाज़ में दी जन्मदिन की बधाई

भाई-बहन का रिश्ता हमेशा से खास रहा है। भले ही एक दूसरे के साथ बचपन में कितनी ही लड़ाइयां की हों लेकिन प्यार भी उतना ही होता है। तस्वीर में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अपने भाई के साथ हैं जिसमें दोनों मस्ती कर रहे हैं।
यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा हैं। जी हां, प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह तस्वीर शेयर की जिसमें उनके साथ उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा हैं। इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में सिद्धार्थ मां मधु चोपड़ा के साथ हैं।
प्रियंका की अपने भाई के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए प्रियंका ने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे सिड, ढेर सारा प्यार। काश, मैं तुम्हारा जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए वहां होती। खुशियों और आनंद के लिए शुभकामनाएं।‘
प्रियंका इन दिनों लंदन में हैं। जहां वह आने वाले प्रोजेक्ट को खत्म करने में व्यस्त हैं। हाल ही में वह कुछ दिनों के लिए अमेरिका गई थीं। उन्होंने अपनी मां मधु चोपड़ा से मुलाकात की। मां के जन्मदिन पर प्रियंका ने एक पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी उनके रेस्टोरेंट सोना में रखी गई थी। जहां अभिनेत्री के परिवार के सदस्य और करीबी मौजूद थे।