LIVE TVMain Slideदेशप्रदेश

हिमाचल प्रदेश में कोरोना ने फिर फैलाये पैर मामलों में हुई बड़ी बढ़ोतरी

केरल के बाद अब हिमाचल में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार चिंता बढ़ा रही है। यहां मंगलवार को 419 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, 186 ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। यहां नए केस 11 जून के बाद सबसे ज्यादा हैं। तब 505 संक्रमित मिले थे।

राज्य में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी 16 दिन से बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में इसमें 232 की बढ़ोतरी हुई है। अब यहां 2,318 मरीजों का इलाज चल रहा है। पूरे देश की बात करें तो मंगलवार को 38,335 नए मरीज मिले, 39,609 ठीक हुए और 496 ने जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस में 1,399 की कमी आई।

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,335
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,609
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 496
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.20 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.12 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.29 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.80 लाख

देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button