LIVE TVMain Slideखबर 50देश

15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 7,85,766 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का लगभग 5.61 प्रतिशत

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,96,502 सैम्पल की जांच की गयी। विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए 1,19,397 सैम्पल भेजे गये है। कोरोना संक्रमण के 3121 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,39,89,785 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 16,88,105 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 8224 एक्टिव मामले हैं।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 05 जनवरी, 2022 को एक दिन में 14,17,910 डोज दी गयी। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 12,98,89,556 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 88.11 प्रतिशत है। दूसरी डोज 7,61,09,627 लगायी गयी हैं जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 51.63 प्रतिशत है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 20,59,99,183 डोज दी जा चुकी है। उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 7,85,766 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का लगभग 5.61 प्रतिशत है। इस प्रकार सभी आयु वर्ग को मिलाकर अब तक 20,67,84,949 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।  
श्री प्रसाद ने कहा कि जो लोग होम आइसोलेशन में है वे होम आइसोलेशन के नियमों का पालन करे। आवश्यकता होने पर उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया जायेगा। किसी प्रकार के घबराने या भयभीत होने की आवश्यता नही है। उन्होने लोगो से कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने प्रथम डोज ले ली है, वे अपनी दूसरी डोज भी समय पर जरूर ले। उन्होने कहा कि कोविड के नये मरीजों का हास्पिटलाइजेशन नहीं के बराबर है। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर अथवा जनपद स्तर पर जारी कोविड हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करे।

Related Articles

Back to top button