LIVE TVMain Slideदेश

प्रदेश में कल 06 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 17,20,551 डोज दी गयी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,19,256 सैम्पल की जांच की गयी। विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए 1,20,344 सैम्पल भेजे गये है। कोरोना संक्रमण के 4228 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,42,09,031 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 119 तथा अब तक कुल 16,88,224 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 12,327 एक्टिव मामले हैं, जिनमे से 11,959 लोग होम आइसोलेशन में है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,05,03,000 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 88.52 प्रतिशत है। दूसरी डोज 7,68,83,945 लगायी गयी हैं जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 52.15 प्रतिशत है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 20,73,86,945 डोज दी जा चुकी है। उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 12,16,167 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का लगभग 8.68 प्रतिशत है। प्रदेश में कल 06 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 17,20,551 डोज दी गयी।
श्री प्रसाद ने कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने प्रथम डोज ले ली है, वे अपनी दूसरी डोज भी समय पर जरूर ले। उन्होने कहा कि कोविड टीकाकरण कराने से ही अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं के बराबर हो रही है। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Related Articles

Back to top button