LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशदेशप्रदेश

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ आज पहुंची रणथंभौर

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज (मंगलवार) अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ सड़क मार्ग से रणथंभौर पहुंची. प्रियंका गांधी के दोनों बच्चे पहले ही रणथंभौर पहुंच चुके हैं. प्रियंका गांधी यहां अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी. 12 जनवरी को प्रियंका गांधी का जन्मदिन है.

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा पिछले साल 28 नवंबर को रणथंभौर भ्रमण पर आईं थी. इस दौरान उन्होंने वन्यजीवों की अठखेलियां भी देखीं. साथ ही बाघों के दीदार किए. आज एक बार फिर सड़क मार्ग से प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ रणथंभौर पहुंची हैं. प्रियंका गांधी के बच्चे सोमवार को ही रणथंभौर पहुंच चुके हैं.

बता दें कि 12 जनवरी को प्रियंका गांधी का जन्मदिन है. वे अपना जन्मदिन परिवार के साथ रणथंभौर में मनाएंगी. प्रियंका गांधी शेर बाघ होटल में रुकी हुए हैं. वह रणथंभौर भ्रमण कर वन्यजीवों की अठखेलियां देखेंगी. प्रियंका गांधी रणथंभौर नेशनल पार्क देखेंगी.

Related Articles

Back to top button