LIVE TVMain Slideदेशधर्म/अध्यात्म

आइए पंचांग से जानें आज 17 जनवरी का शुभ और अशुभ मुहूर्त

आज 17 जनवरी दिन सोमवार है. आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. आज पौष पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करने का विधान है. चंद्रमा की पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.

पूर्णिमा को रात्रि के समय में लक्ष्मी जी की भी पूजा करते हैं. वैसे आज सोमवार है, तो स्नान के बाद भगवान शिव की पूजा करें. सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए निर्धारित है.

आज शिव पूजन में बेलपत्र का प्रयोग अवश्य करें. आज शिव पूजा से भी चंद्रमा प्रसन्न होते हैं क्योंकि भगवान शिव ने स्वयं चंद्रमा को अपने ललाट पर धारण किया है, तभी तो वे चंद्रशेखर हैं.

आप सोमवार का व्रत रखते हैं तो आज के दिन आपको खीर, दही, घी, मोती, सफेद कपड़ा आदि जैसी वस्तुओं का दान करना चाहिए. यह चंद्रमा से जुड़ी हुई होती हैं. इन वस्तुओं के दान से चंद्रमा मजबूत होता है.

मन स्थिर रहता है, निर्णय क्षमता ठीक रहती है क्योंकि चंद्रमा को मन का कारक बताया गया है. जिनका चंद्रमा कमजोर होता है उनको मोती या फिर गले में चंद्रमा धारण करना चाहिए.

हालांकि इसके लिए किसी योग्य ज्योतिषाचार्य की मदद लेनी चाहिए. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल.

आज की तिथि – पौष पूर्णिमा पूर्णिमा
आज का नक्षत्र – पुनर्वसु
आज का करण – विष्टि
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – वैद्रुति
आज का वार – सोमवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 07:22:00 AM
सूर्यास्त – 06:16:00 PM
चन्द्रोदय – 17:08:59
चन्द्रास्त – चन्द्रास्त नहीं
चन्द्र राशि – मिथुन

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1943 प्लव
विक्रम सम्वत – 2078
काली सम्वत – 5122
दिन काल – 10:32:43
मास अमांत – पौष
मास पूर्णिमांत – पौष
शुभ समय – 12:10:10 से 12:52:21 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त – 12:52:21 से 13:34:32 तक, 14:58:54 से 15:41:05 तक
कुलिक – 14:58:54 से 15:41:05 तक
कंटक – 09:21:26 से 10:03:37 तक
राहु काल – 08:44 से 10:06
कालवेला/अर्द्धयाम – 10:45:48 से 11:27:59 तक
यमघण्ट – 12:10:10 से 12:52:21 तक
यमगण्ड – 11:12:10 से 12:31:15 तक
गुलिक काल – 14:11 से 15:33

Related Articles

Back to top button