LIVE TVMain Slideखबर 50दिल्ली एनसीआरदेश

कांग्रेस नेता हाजी आमिल मलिक शहीद, भाजपा के नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए

देश में जब जब चुनाव नजदीक आते हैं चाहे वह लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव हो या निगम चुनाव नेताओं का अपने अपने हिसाब से दलबदल शुरू हो जाता है । कांग्रेस नेता हाजी अमीन मलिक और भाजपा नेता सुरेश भारद्वाज व पत्नी सरोज भारद्वाज ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस और भाजपा नेताओं को आम आदमी पार्टी में विधायक सोमनाथ भारती ने सदस्यता दिलाई। सोमनाथ भारती ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार के द्वारा स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क और वाईफाई समेत तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। सोमनाथ भारती ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी हर तरफ से लोगों का विकल्प बनकर आगे आ रही है। जिस तरफ भी देखें, हमारी यात्रा 2012 से शुरू हुई और आज हम उस ऊफान पर हैं कि जहां भाजपा के लोग कहते थे कि मोदी नहीं तो कौन, और तब लोगों के पास जवाब नहीं होता था क्योंकि राहुल गांधी का नाम कोई लेना नहीं चाहता था। लेकिन आज लोगों के पास जवाब है। लोग खुलकर कह रहे हैं कि मोदी नहीं तो केजरीवाल! यह जो यात्रा है वह साधारण नहीं है। इसमें दिल्ली के मॉडल ने सिद्ध कर के दिखा दिया है कि यदि नियत ठीक हो तो सबकुछ हो सकता है। दिल्ली सरकार के शिक्षा के मॉडल की आज दुनियाभर में चर्चा हो रही है। जिसने दिखा दिया कि बेहतरीन शिक्षा बिना पैसे खर्च किए भी उपलब्ध हो सकती है वो भी अमीर-गरीब सभी के लिए।आज अलग-अलग पार्टियों और अलग-अलग कुनबों से अच्छे लोग केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। जो लोग ईमानदारी से समाज की सेवा करना चाहते हैं और दिल्ली व देश में विकास देखना चाहते हैं वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उसी श्रृंखला में आज कांग्रेस नेता हाजी आमिल मलिक और भाजपा नेता सुरेश भारद्वाज व पत्नी सरोज भारद्वाज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इन लोगों ने अपनी-अपनी पार्टियों में रहकर बहुत उमदा काम करने का प्रयत्न किया लेकिन इनको वह परिणाम नहीं मिला जिसकी इन्होंने कल्पना की थी। आमिल मलिक जी करावलनगर विधानसभा के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके हैं। वह बाबरपुर जिला के महासचिव भी रह चुके हैं।वहीं सुरेश भारद्वाज जी गांधीनगर विधानसभा से हैं। उन्होंने 1969 से अबतक भाजपा में एक लंबा समय बिताया है। अबतक वह भाजपा से शाहदरा जिला कार्यकारिणी सदस्य थे। 2014-2021 तक गांधीनगर विधानसभा से बूथ संयोजक रहे। 2007 में जिला शाहदरा से भाजपा जिला मंत्री थे। 2000-2005 तक रघुवरपुरा मंडल के भाजपा अध्यक्ष रहे। इसके अलावा भी वह पिछले किई वर्षों से भाजपा के अहम पदों का भार उठा चुके हैं। उनकी पत्नी सरोज भारद्वाज भी भारतीय जनता पार्टी से संबंध रखती हैं। इन्होंने भी अपने जीवन के कई वर्ष भाजपा को दिए हैं। 1995 से अबतक वह भाजपा में कई अहम पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभाती आई हैं। 2012 से अबतक रघुवरपुरा मंडल से भाजपा समिति अध्यक्ष रही हैं। 2012 के निगम चुनाव में वॉर्ड 236 रघुवरपुरा से निर्दलीय उम्मीदवार निगम पार्षद चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें 1862 वोट प्राप्त हुए। इसके अलावा भी अन्य कई अहम पदों का भार अदा किया है।

Related Articles

Back to top button