LIVE TVMain Slideजीवनशैलीदेश

हैंड ब्लेंडर को साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके

हैंड ब्लेंडर एक बेहतरीन किचन अप्लाइंस है, जिसकी मदद से खाद्य चीजों को कुछ सेकेंड में एकदम बारीक पीसा जा सकता है, लेकिन बेहद कम लोग इसे साफ करने के सही तरीके से वाकिफ हैं। कई लोग हैंड ब्लेंडर को साधारण बर्तनों की तरह साफ कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करने से यह जल्द ही खराब हो सकता है। चलिए फिर आज हम आपको बताते हैं कि हैंड ब्लेंडर को कैसे साफ करना चाहिए।
गुनगुने पानी और डिशवॉश लिक्विड का करें इस्तेमाल
हैंड ब्लेंडर की सफाई के लिए आप गुनगुने पानी और डिशवॉश लिक्विड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पहले एक कप गुनगुने पानी में थोड़ा डिशवॉश लिक्विड अच्छे से मिलाएं, फिर इस मिश्रण में हैंड ब्लेंडर को सीधा डालकर कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ध्यान रखें कि हैंड ब्लेंडर ब्लेड की तरफ से इस मिश्रण में होना चाहिए। इसके बाद ब्लेड की तरफ से हैंड ब्लेंडर को गुनगुने पानी से धोकर साफ कपड़े से पोंछ दें।
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
हैंड ब्लेंडर के अंदर जमी हुई गंदगी साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि इससे सफाई काफी आसान हो जाती है। इसके लिए सबसे पहले एक बड़े गिलास में एक बड़ी चम्मच बेकिंग सोडा पाउडर और आधा कप गुनगुना पानी मिलाएं, फिर इसमें हैंड ब्लेंडर को सीधा रखकर 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब एक स्पंज से हैंड ब्लेंडर के ब्लेड को साफ करके इसे पानी से धो लें।
सफेद सिरका आएगा काम
अगर कभी भी आपके हैंड ब्लेंडर में से अजीब सी महक आने लगती है और इसे दूर करने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बड़े गिलास में आधा कप गुनगुना पानी और एक बड़ी चम्मच सफेद सिरका मिलाएं, फिर इसमें ब्लेड की तरफ से हैंड ब्लेंडर को सीधा रखकर कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में हैंड ब्लेंडर को किसी साफ कपड़े से पोंछ दें।
महत्वपूर्ण टिप्स
इन बातों का रखें खास ध्यान
1) हैंड ब्लेंडर को हमेशा ब्लेड की तरफ से साफ करना चाहिए क्योंकि इसके ऊपरी हिस्से में इसका बटन और तार का जोड़ होता है, जहां पर पानी जाने से यह जल्दी खराब हो सकता है। 2) जब आप हैंड ब्लेंडर का इस्तेमाल करें तो इसके तुरंत बाद इसे साफ कर दें क्योंकि अगर आप देर करेंगे तो इससे पीसी गई सामग्री के बचे हुए अवशेष सूख जाएंगे और हैंड ब्लेंडर को साफ करने में दिक्कत आएगी।

Related Articles

Back to top button