उत्तर प्रदेशदेशप्रदेश

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने समर्थकों संग छोड़ी पार्टी

झांसी। कांग्रेस को झांसी में सोमवार को बड़ा झटका लगा जब उसके महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने पार्टी नेताओं पर उपेक्षा व असम्मान का आरोप लगाते हुए सैंकड़ों सदस्यों के साथ पार्टी को तिलांजलि दे दी। अरविंद वशिष्ठ ने एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लम्बे समय से पार्टी उनके  सम्मान के साथ खेल रही थी। मेयर चुनाव हों या विधायक हर बार उन्हें आश्वस्त कर अंतिम समय में छला गया। इस बार भी जुलाई में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने उन्हें आश्वस्त किया कि आप तैयारी करिए। पार्टी आपको झांसी से चुनाव लड़ाना चाहती है। वशिष्ठ ने कहा कि वे झांसी के वार्डों में पार्टी के संगठन और जनसमस्याओं के समाधान में जुट गए।  उन्होंने कहा कि वे टिकट के लालच में पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं बल्कि पार्टी द्वारा उनके समर्थकों और उनके सम्मान के साथ खेलने के कारण उन्होंने यह फैसला किया।

Related Articles

Back to top button