उत्तर प्रदेशदेशप्रदेश

डिप्टी सीएम ने योगी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का किया आवाहन – दिनेश शर्मा ने महोबा व चरखारी में प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

 सियासी युद्ध में भाजपा ने सबसे पहले अपना बड़ा दांव खेला है और उपमुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड की भूमि में दस्तक दी। विधानसभा की सियासत अब पूरी तरह सरगर्म हो गई है। उत्तर प्रदेष के उप मुख्यमंत्री दिनेष षर्मा ने जिले में आकर विधानसभा चुनाव की सियासत गर्मा दी है। उन्होंने प्रत्याषियों के पक्ष में वोट मांगे और दोबारा उप्र में भाजपा की सरकार बनाने का लोगों से आवाहन किया। गुरूवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने महोबा और चरखारी विधानसभा क्षेत्र आकर प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे और डिप्टी सीएम के आने से सियासत गर्मा गई है। उप्र के डिप्टी सीएम सबसे पहले चरखारी पहंुचे और यहां सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, भाजपा प्रत्याशी चरखारी व निवर्तमान विधायक ब्रजभूषण राजपूत, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने लोगों का अभिभादन स्वीकार किया और भारत माता की जय कहकर चरखारी प्रत्याशी ब्रजभूषण राजपूत के लिए वोट मांगकर उनको जिताने की अपील की। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि सब लोग मिल जाए। भारत माता के लाल और मोदी जी की सेना है वह एकत्र होकर फिर से भाजपा की सरकार बनाए। ब्रजभूषण राजपूत विकास का सारथी है। उन्होंने कहा सांसद पुष्पेंद्र चंदेल की तारीफ करते हुए कहा कि केन बेतवा परियोजना पास हुई और इसके लिए संसद में इन्होंने आवाज उठाई। पूर्व संासद गंगाचरण राजपूत की भी तारीफ की और एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि पहले बुंदेलखंड में पानी की समस्या थी और ब्याह नहीं होते थे लेकिन हमारी सरकार ने पानी देने का काम किया। इसके बाद उप्र के डिप्टी सीएम दिनेष ष्षर्मा ने प्रत्याषी के लिए वोट मांगें। इस मौके पर यहां सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, भाजपा प्रत्याशी चरखारी व निवर्तमान विधायक ब्रजभूषण राजपूत, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, राठ चेयरमैन श्रीनिवास उर्फ बबलू बुधौलिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। चरखारी में सभा को संबोधित करने के बाद डिप्टी सीएम दिनेष षर्मा का हेलीकाप्टर महोबा मुख्यालय के पुलिस लाइन में उतरा ओर इसके बाद वह मुख्यालय के सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचे और यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए महोबा विधानसभा के प्रत्याषी राकेष गोस्वामी के लिए वोट मांगे और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। डिफेंस कारीडोर सहित अन्य परियोजनाओं व सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने सभी से योगी जी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का आवाहन किया। इसके बाद मुख्यालय के जनसंपर्क कर वोट मांगे। यहां सांसद पुस्पेंद्र सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, कबरई ब्लाक प्रमुख अविनेंद्र उर्फ राजू सिंह, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, रेखा तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विभा पुरवार सहित बड़ी संख्या में भाजपाई पदाधिकारी कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे। डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर अब सियासत गर्म हो गई है ओर भाजपा पदाधिकारियों व कायकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि डिप्टी सीएम का यह दौरा भाजपा के लिए कितना बेहतर साबित होगा।

Related Articles

Back to top button