दिल्ली एनसीआरदेश

महान गायिका लता दी की याद में 2 दिन का राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा

 स्वर कोकिला और मशहूर गायिका लता मंगेशकर का लंबी बीमारी के बाद रविवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीति, मनोरंजन और खेल जगत की तमाम हस्तियों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। भारत रत्न लता मंगेशकर का आज ही पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। यही नहीं, उनकी याद में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक भी मनाया जाएगा। सरकारी सूत्र ने जानकारी दी है कि लता मंगेशकर के सम्मान में दो दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। लता मंगेशकर के निधन की खबर से देशभर में दुख पसर गया है।

Related Articles

Back to top button