उत्तर प्रदेशदेशप्रदेश

विधायक धर्मेंद्र शाक्य की बहिन भाजपा नेत्री अनीता शाक्य,शर्मिष्ठा मेहता ने प्रचार की संभाली कमान

बदायूं : शेखूपुर विधानसभा सीट से विधायक धर्मेंद्र शाक्य  का जनसंपर्क कर प्रचार की बागडोर उनकी बहिन भाजपा नेत्री अनीता शाक्य ने संभाली। अनीता शाक्य के साथ भाजपा हाईकमान से चुनाव प्रचार करने के लिए गुजरात से भेजी गईं शर्मिष्ठा मेहता ने शहर के कई मुहल्लों में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया। जिसमें मतदाताओं का भारी संख्या में समर्थन मिला।उन्होंने नगला शर्की गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि योगी, मोदी की सरकार ने प्रदेश से गुंडाराज का खात्मा कर यहां नए मॉडल का प्रदेश को विकसित किया है। इधर, शेखूपुर विधायक ने क्षेत्र के गांव कन्नू खेड़ा, केशवपुर, विचपुरी, ढका आदि गांव का भ्रमण किया। इस मौके ठाकुर संजीव सिंह, संजीव वर्मा, एडवोकेट विकास सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button