देशमनोरंजन

72वें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में गंगूबाई काठियावाड़ी की रखी जाएगी पांच स्क्रीनिंग

महान निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर हाल में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। ट्रेलर में उनका एक अलग अवतार दिखा था। हाल में खबर आई थी कि गंगूबाई काठियावाड़ी को 72वें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा। अब जानकारी सामने आ रही है कि इस महोत्सव में फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की पांच स्क्रीनिंग रखी जाएगी।
के मुताबिक, गंगूबाई काठियावाड़ी की 72वें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पांच स्क्रीनिंग रखी जाएगी। यह महोत्सव 10 फरवरी से 20 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। 16 फरवरी को फिल्म की स्क्रीनिंग शुरू होगी। इसी दिन फिल्म की दो स्क्रीनिंग रखी गई है।
स्क्रीनिंग सिनेमैक्सएक्स 9 थिएटर में शाम सात बजे (मध्य यूरोपीय मानक समय) होगा। इस फिल्म का दूसरा स्क्रीनिंग 9 बजे विशाल फ्ऱेडरिकस्टैड्ट-पलास्तसभागार में होगा।
अगर आप 16 फरवरी को होने वाला शो मिस कर देते हैं, तो भी आपको चिंता करने की बात नहीं है। फिल्म की तीन और स्क्रीनिंग अलग-अलग डेट्स पर रखी गई है। 17 फरवरी को यूरेनिया में रात 9:00 बजे, 19 फरवरी को रात 8:30 बजे इंटरनेशनल सिनेमा में और 20 फरवरी को सुबह 11:30 बजे सिनेप्लेक्स टाइटेनिया में फिल्म को प्रदर्शित किया जाएगा। गंगूबाई काठियावाड़ी 152 मिनट यानी 2 घंटे 32 मिनट की फिल्म है।
गंगूबाई काठियावाड़ी भंसाली की पहली फिल्म है, जिसे बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा। उनके लिए यह बड़ी उपलब्धि है। आलिया की बात करें तो यह उनकी तीसरी फिल्म होगी, जिसे इस महोत्सव में दिखाया जाएगा। उनकी दूसरी फिल्म हाईवे (2014) को 64वें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के पैनोरमा सेक्शन में प्रदर्शित किया गया था। फिल्म गली बॉय (2019) को भी बर्लिनले स्पेशल सेक्शन में दिखाया गया था।
कोरोना वायरस की महामारी के बाद पहली बार इसका दर्शकों की मौजूदगी में आयोजन होगा। भारतीय मूल के अमेरिकी फिल्मकार एम नाइट श्यामलन बर्लिन फिल्म महोत्सव के ज्यूरी प्रमुख होंगे।
फिल्म मुंबई की वेश्या गंगूबाई के जीवन पर आधारित है। फिल्म में आलिया माफिया क्वीन गंगूबाई काठियावड़ी के किरदार में दिखाई देंगी। विजय राज, शांतनु महेश्वरी और सीमा पाहवा भी अहम किरदारों में हैं। इमरान हाशमी, अजय देवगन और हुमा कुरैशी भी इसमें एक खास भूमिका निभाने वाली हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग कोरोना महामारी के दौरान हुई थी। फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उम्मीद है कि फिल्म के जरिेए आलिया अपनी अमिट छाप छोड़ेंगी।

Related Articles

Back to top button