उत्तर प्रदेशदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

सपा गरीबों का नहीं गुंडों माफियाओं व अपने परिवारों का करती है विकास- विनोद सिंह

सुलतानपुर। सुलतानपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विनोद सिंह का नगर भ्रमण सोमवार को पंचरास्ता पर शनिदेव मंदिर के दर्शन करने के बाद शुरू हुआ। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी विनोद सिंह ने पंचरस्ता, कृष्णानगर, राइननगर व दरियापुर मोहल्ले के आसपास के क्षेत्रों में डोर टू डोर जाकर संपर्क किया और लोगों से 27 फरवरी को जलपान से पहले मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा नगरवासियों का अच्छा स्वास्थ और शिक्षा हमारी प्राथमिकताओं में होगा। पार्टी प्रवक्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नगर में जनसंपर्क करने के बाद भाजपा प्रत्याशी विनोद सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के रामनगर, इमलियाखुर्द, खेतहरा, बांसी, दादूपुर,इसरैया, रामापुर रामपुर, दिखौली एवं लाखीपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांव में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।इउन्होंने कहा भाजपा व मोदी-योगी विकास के पर्याय हैं जबकि समाजवादी पार्टी दंगाइयों माफियाओं व गुंडों को संरक्षण देती है।इसमाजवादी पार्टी गरीबों का नहीं गुंडों माफियाओं व अपने परिवारों का विकास करती है।इभाजपा सरकार शहरों में 24 घंटे तहसीलों में 22 घंटे वह गांव में 18 से 20 घंटे बिजली देती है।इविनोद सिंह ने कहा कि आज भाजपा देश और प्रदेश की जरूरत है।उन्होंने कहा भाजपा की सरकार बनने पर हर परिवार में रोजगार, 60 वर्ष की महिलाओं को मुफ्त यात्रा, विधवा, निराश्रित महिला, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को पंद्रह सौ पेंशन दी जाएगी। वही किसानों को मुफ्त बिजली, होली और दिवाली पर दो सिलेंडर मुफ्त, मेधावी छात्रों को मुफ्त स्कूटी, छात्रों को टेबलेट व स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाएगा। नुक्कड़ सभाओं को एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर जाति हर वर्ग का विकास किया है।

Related Articles

Back to top button