उत्तर प्रदेशदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

गोमती नदी में नाव पर परिणय सूत्र में बंधे युगल

सुल्तानपुर। दूबेपुर के चुनहा में रह रही तनु का विवाह सामाजिक संस्था यूनिक फाउंडेशन द्वारा धूमधाम से कराया गया। पूरे विधि-विधान से विवाह की रस्में पूरी की गई। बरात लेकर पहुंचे दूल्हे और बारातियों का परंपरागत रूप से भव्य स्वागत किया गया। संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा नवदंपति को घरेलू जरूरत का सामान उपहार स्वरूप भेंट दिया गया। संस्था के उपाध्यक्ष अनुज विश्वकर्मा ने बताया कि तनु के पिता प्रमोद सोनी रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे जिनकी की कुछ दिन पूर्व मृत्यु हो गई थी। उनकी पांच पुत्रियां हैं। यूनिक फाउंडेशन द्वारा रविवार को सीताकुंड घाट पर प्रमोद सोनी की बड़ी बेटी तनु का विवाह विवेक के साथ संपन्न करवाया गया। संस्था के प्रांगण में बारात के पहुंचने पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य डॉ. केशव गुप्ता, वरुण रत्न मौर्य, शुभम बरनवाल व आशुतोष गुप्ता द्वारा बारातियों को फूलमाला देकर स्वागत किया गया। संस्था के संरक्षक डॉ सतगुरु शरण मिश्रा जी ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। विधि-विधान से तनु और विवेक के विवाह की रस्में पूरी हुई।

Related Articles

Back to top button