उत्तर प्रदेशदेशप्रदेशबड़ी खबर

जनसम्पर्क करती कांग्रेस प्रत्याशी रंजना बरातीलाल पाण्डेय।

चित्रकूट। मानिकपुर विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी रंजना बरातीलाल पाण्डेय ने मानिकपुर नगर एवं नजदीकी गांवों में जनसम्पर्क कर लोगों से आशीर्वाद मांगा। जनप्रिय नेता रंजना बरातीलाल का लोगों ने भव्य स्वागत कर उनके साथ चल पडे। लोगों ने भी रंजना के लिए वोट मांगे। सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी रंजना बरातीलाल पाण्डेय ने कहा क मानिकपुर क्षेत्र को बसपा, सपा, भाजपा ने बारी-बारी से लूटा है। माफियाआंे ने इसे चारागाह बना डाला है। यहां का सारा विकास, सारी योजनायें सत्ता पक्ष के लोग डकार गये। भय, आतंक, बेरोजगारी का क्षेत्र बना दिया। जब से कांग्रेस सत्ता में नहीं है, तब से विकास अवरुद्ध है। तराई अंचल में बने गांवों के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों ने मतरुपी आशीर्वाद दिया तो क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगी। माफियाओं की मनमानी नहीं चलने देंगी। सर्व समाज के लोग खुशहाल होंगे। बेरोजगार भाइयों को रोजगार, भूमिहीन गरीबों को पट्टा, किसानों की कर्जमाफी, व्यापारियों को टैक्स माफी, बेटियों को स्कूटी, स्मार्ट फोन देने का नेता प्रियंका गांधी का संकल्प है। जनसम्पर्क में विधानसभा प्रभारी/पर्यवेक्षक सुधीर सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, वेदप्रकाश पाण्डेय, यमुना शुक्ला, कुलदीप द्विवेदी, विकास दुबे, कालीचरण राजपूत, भगवानदीन समदरिया, नागराज करवरिया, पवन रजक, वरुण गौतम, रामसुमेर पाण्डेय, राजकुमार गर्ग, श्रवण शुक्ला, मिथलेश पाण्डेय, ललिता देवी, गिरजा देवी, गुडिया देवी, राजकुमार कोल, प्रशान्त गुप्ता, भूपत कोल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button