उत्तर प्रदेशदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,41,169 सैम्पल की जांच की गयी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,41,169 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 540 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,33,55,763 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 1173 लोग तथा अब तक कुल 20,36,281 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 5,693 एक्टिव मामले है।  श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 21 फरवरी, 2022 को एक दिन में 9,12,560 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,16,29,144 तथा दूसरी डोज 11,43,90,312 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,22,73,506 तथा दूसरी डोज 32,35,949 दी गयी है। कल तक 21,78,911 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 28,37,07,822 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button