देशबड़ी खबरमनोरंजन

इसी साल मई में रिलीज होगी विजय सेतुपति और विक्रांत मैसी की फिल्म मुंबईकर

साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति और अभिनेता विक्रांत मैसी आने वाले दिनों में कई फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। मुंबईकर उनकी आगामी बहुचर्चित फिल्मों में शुमार है। काफी समय से यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है। दर्शक लंबे समय से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म पिछले साल पर्दे पर आने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज टल गई। अब खबर है कि यह इसी साल मई में दर्शकों के बीच आएगी। पिछले साल कई बड़ी फिल्मों की घोषणा हुई थी, जिसमें मुंबईकर भी शामिल है। 10 जनवरी को फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को इसी साल मई में रिलीज करने की तैयारी है और जल्द ही इसकी घोषणा भी हो जाएगी। निर्माता फिल्म को 2021 में रिलीज करना चाहते थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे टालना पड़ा। मई में फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि, अभी तारीख तय नहीं हुई है। मुंबईकर एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन संतोष सिवन ने किया है। यह 2017 में रिलीज हुई तमिल फिल्म माननगरम का रीमेक है। फिल्म में विजय और विक्रांत के अलावा तान्या मानिकतला, संजय मिश्रा, रणवीर शौरी और सचिन खेड़कर जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए विजय बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। यह उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी। विजय की दूसरी हिंदी फिल्म कैटरीना कैफ के साथ मैरी क्रिसमस है। विजय सेतुपति के अलावा इस साल सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी लाइगर से बॉलीवुड की ओर रुख कर रहे हैं। नागा चैतन्य फिल्म लाल सिंह चड्ढा से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। अभिनेता अदिवि शेष मेजर से हिंदी फिल्मों में आगाज कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता शिबू थमीन्स ने कहा था, निर्देशक संतोष सिवन इस फिल्म में विक्रांत मैसी को एक बहुत ही अलग अवतार में पेश कर रहे हैं, जिसमें उनके प्रशंसकों ने उन्हें कभी नहीं देखा होगा। वह फिल्म में विजय सेतुपति के साथ एंग्री यंग मैन की भूमिका निभाएंगे और उन्हें एक साथ देखना रोमांचक होगा। फिल्म में कई एक्शन सीन हैं, लेकिन इनमें से कोई भी सीच्ेंस जबरदस्ती का नहीं लगेगा। वे कहानी की मांग के मुताबिक ही होंगे। विजय जल्द ही साइलेंट फिल्म गांधी टॉक्स में नजर आएंगे। वह तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म विक्रम में भी दिखाई देंगे। फिल्म विदुथलाई भी उनके खाते से जुड़ी है। राज एंड डीके की शाहिद कपूर अभिनीत अगली वेब सीरीज में भी विजय अहम भूमिका निभाएंगे। विक्रांत जल्द ही फिल्म लव हॉस्टल में अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाले हैं। इसमें उनकी जोड़ी अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के साथ बनी है। वह यार जिगरी और फॉरेंसिक जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे।

Related Articles

Back to top button