Main Slideउत्तर प्रदेशदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

उत्तर भारत में आज बदलेगा मौसम, पंजाब समेत कई राज्यों में होगी बारिश

नई दिल्ली । उत्तर भारत में लगातार बढ़ रहे न्यूनतम तापमान के बीच आज कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार, पंजाब समेत कई राज्यों में आज मौसम में बदलाव आ सकता है। यहां झमाझम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पश्चिमी हिमालय पर बारिश के साथ बर्फबारी भी होगी, जिससे उन इलाकों में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिल्ली में कल से दो दिनों तक तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा। भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान साफ रहेगा और दिन के समय धूप खिली रहेगी। उत्तराखंड के देहरादून में भी आज बादल छाए रह सकते हैं। यहां का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा, जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां भी बादलों के छाए रहने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button