Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

प्रदेश में बीते दिन कोरोना संक्रमण के 492 नये मामले आये हैं

लखनऊ । अपर मुख्य सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,64,404 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 492 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,36,83,248 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 817 लोग व अब तक कुल 20,38,156 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 4,766 एक्टिव मामले है। प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 23 फरवरी, 2022 को एक दिन में 6,82,974 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,17,77,807 व दूसरी डोज 11,53,37,716 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,23,90,589 व दूसरी डोज 36,75,099 दी गयी है। कल तक 22,07,329 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 28,53,88,540 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button