Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

वर्ष 2022 में राष्ट्रीय लोक अदालतों के आयोजन हेतु कार्यक्रम जारी

लखनऊ मा0 कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2022 के दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किये के लिए कैलेण्डर घोषित कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च, 2022, दूसरा 14 मई, 2022, तीसरी 13 अगस्त, 2022, तथा चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 नवम्बर, 2022 को आयोजित की जायेगी। इन अदालतों को आयोजित किये जाने हेतु प्रभावी कार्य कार्यवाही करने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गाशंकर मिश्र की ओर सभी अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव उ0प्र0 शासन, समस्त मण्डलायुक्त, संबधित अधिकारियों तथा अन्य अधिकारियों को परिपत्र प्रेषित किया गया है। मुख्य सचिव ने जारी परिपत्र से कहा है कि प्रस्तावित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालतों को सफल बनाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए विभिन्न विभाग, अपने-अपने विभाग से संबधित वादों को चिन्हांकन कराकर राष्ट्रीय लोक अदालतों के माध्यम से निस्तारित कराने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करे।  

Related Articles

Back to top button