Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबरमनोरंजनमहाराष्ट्र

संजय गुप्ता ने मौनी रॉय को किया फिल्म मिरांडा बॉयज से बाहर?

मुंबई । पिछली बार फिल्म वेल्ले में नजर आईं अभिनेत्री मौनी रॉय हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। शादी से पहले मौनी का नाम एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मिरांडा बॉयज से जुड़ा था। इस फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता कर रहे हैं। फिल्म में मौनी को साइन कर लिया गया था, लेकिन अब खबर है कि उन्हें इससे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मौनी को मिरांडा बॉयज से बाहर कर दिया गया है। संजय गुप्ता ने फिल्म के लिए मौनी को कास्ट कर दिया था, लेकिन अब उन्हें मौनी के साथ फिल्म में हर्षवर्धन राणे की जोड़ी जम नहीं रही है। लिहाजा अब फिल्म के लिए उनकी जगह दूसरी अभिनेत्री की तलाश चल रही है। हालांकि, इस बारे में मौनी को जानकारी नहीं दी गई है। उन्हें बिना बताए फिल्म से रिप्लेस करने की तैयारी चल रही है। मिरांडा बॉयज की कहानी फुटबॉल पर आधारित है। फिल्म में हर्षवर्धन के अलावा अभिनेता मीजान जाफरी भी नजर आएंगे। दोनों स्पोर्ट्समैन के अवतार में दिखेंगे। मीजान पहले से ही सेलेब्रिटी फुटबॉल क्लब का हिस्सा हैं और हर्षवर्धन आजकल रोज अपने कोच के साथ फुटबॉल की प्रैक्टिस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग गोवा में मार्च से शुरू करने की योजना है। यह जॉनर संजय गुप्ता के साथ-साथ इस फिल्म के दोनों कलाकारों के लिए भी नया है। संजय गुप्ता इस फिल्म के जरिए एक नए जॉनर में कदम रख रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्में बनाईं, लेकिन कभी किसी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का निर्देशन नहीं किया, इसलिए वह इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। संजय इस फिल्म के निर्माता भी हैं। संजय गुप्ता मुंबई की मशहूर बार डांसर स्वीटी के जीवन पर भी फिल्म बना रहे हैं। स्वीटी मुंबई की सबसे महंगी स्टार बार डांसर हुआ करती थीं। स्वीटी वहीं हैं, जिन्होंने अपना सेक्स चेंज करवाया था और आदमी से औरत बन गई थीं। कांटे, शूटआउट सीरीज और मुंबई सागा जैसी अपराध जगत व गैंगस्टर की दुनिया को दर्शाने वाली एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर संजय सुपरहीरो फिल्म रक्षक और शूटआउट एट बायकुला भी लेकर आ रहे हैं। मौनी ने बीती 27 जनवरी को गोवा में परिवारवालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सूरज नांबियार से शादी रचाई थी। इसके बाद दोनों हनीमून मनाने कश्मीर गए। मौनी और सूरज पहली बार 2019 में दुबई में मिले थे। तीन साल बाद उन्होंने शादी का फैसला किया। सूरज का जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में जैन परिवार में हुआ था। वह एक बिजनेसमैन हैं। इस समय मौनी एक डांस रियलिटी शो डांस इंडिया लिटिल मास्टर को जज कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button