Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

महिलाओं के प्रति पूर्वाग्रह, रूढ़ियों और भेदभाव को खत्म करने के लिए “पूर्वाग्रहों को तोड़ें” अभियान के तहत ग्लोबल थीम बनाया।

लखनऊ । अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आज इनिशिएटिव फाउन्डेशन इंडिया और एक साथ अभियान द्रारा लखनऊ के पारा, मानकनगर सहित अन्य जगहों पर लोगों के साथ चर्चा कर महिलाओं के प्रति पूर्वाग्रह, रूढ़ियों और भेदभाव को खत्म करने की बात कर वैश्विक स्तर पर चलाएं जा रहे *पूर्वाग्रहों को तोड़ें* अभियान के तहत ग्लोबल थीम बनाया गया। अभियान के दौरान इनिशिएटिव फाउन्डेशन इंडिया की यूथ लीडर पूजा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जीवन के सभी क्षेत्रों में हर दिन महिलाओं द्वारा सामना किए जाने वाले लैंगिक पूर्वाग्रहों के बारे में जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर महिलाओं की समानता का निर्माण कर सकते हैं। लिंग पूर्वाग्रह पुरुषों के तरजीही व्यवहार को संदर्भित करता है और समाज में फैले पूर्वाग्रह महिलाओं को उनकी पूरी क्षमता तक पहुंचने से रोकता है।  ‘ब्रेक द बायस’ आंदोलन का उद्देश्य लोगों को लिंग पूर्वाग्रह को दूर करने के लिए प्रोत्साहित करना है। एक साथ अभियान के समानता साथी राजेश सिंह ने कहा कि महिला दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष महिला अधिकारों को मजबूत करने के लिए वैश्विक स्तर पर अभियान चलाया जाता हैं, उसी के तहत इस साल वैश्विक स्तर पर चलाएं जा रहें #BreakTheBias अभियान लोगों में  जागरूकता बढ़ाने के लिए, एक हाथ की मुद्रा है जिसे लोग अपना समर्थन दिखाने के लिए साझा कर सकते हैं।  यह अभियान लोगों को ‘एकजुटता दिखाने के लिए अपनी बाहों को पार करने’ के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनकर भेदभाव मुक्त “एक लिंग समान दुनिया” बनाने की पहल करें ताकि समाज में फैले जेंडर आधारित भेदभाव को खत्म किया जा सकें। आज के अभियान में मुख्य रूप से ज्योति, वैशाली,राजू, रुखसार, पल्लवी,अन्नो, सहित सैकड़ों लोग शामिल होकर अभियान की थीम सिंबल बनाया।

Related Articles

Back to top button