Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50ट्रेंडिगदेशप्रदेश

जिले की तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा, एक पर जीती सपा

बाँदा । जिले के चार विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी तीन सीटों को बचाने में काययाब रही। वहीं एक सीट पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा से छीनकर उसमें जीत दर्ज की है। सदर विधानसभा सीट से जहां भाजपा के प्रकाश द्विवेदी ने दूसरी बार बाजी मारी है तो वहीं तिंदवारी से भाजपा के रामकेश निषाद, नरैनी सुरक्षित से ओममणि वर्मा भाजपा व बबेरू विशम्भर सिंह यादव ने जीत दर्ज की है। जिले की सबसे प्रतिष्ठित बाँदा सदर विधानसभा सीट पर कांटे के हुए मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी व विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी मंजुला विवेक सिंह को 15214 वोटों से हराकर अपना कब्जा कायम रखा। यहां पर भाजपा प्रत्याशी ने 81557 वोट हासिल किए जबकि मंजुला विवेक सिंह को 66343 वोट हासिल हुए। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी धीरज प्रकाश को 38284 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण गुप्ता मात्र 1894 वोट हासिल कर चैथे स्थान पर रहे।  जनपद की तिंदवारी विधानसभा सीट पर भाजपा द्वारा अपनी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रामकेश निषाद को मैदान में उतारा था। जिन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी व भाजपा से पूर्व विधायक रहे सपा प्रत्याशी ब्रजेश प्रजापति को 28425 मतों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी श्री निषाद को यहां 86812 वोट प्राप्त हुए, जबकि ब्रजेश प्रजापति को 58387 वोट हासिल हुए। उल्लेखनीय है कि पिछला चुनाव ब्रजेश प्रजापति ने भाजपा के टिकट पर जीता था, लेकिन चुनावी हलचल के चलते बीच में ही उन्होंने भाजपा को छोड़कर साइकिल की सवारी कर ली थी और यहां से पुनरू  चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। यहां पर भी बसपा प्रत्याशी जयराम सिंह 39450 वोट हासिल करके तीसरे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी आदिशक्ति दीक्षित का भी दयनीय प्रदर्शन रहा और वह 2586 वोट हासिल कर चैथे स्थान पर रही। नरैनी सुरक्षित विधानसभा सीट पर भाजपा की उम्मीदवार ओममणि वर्मा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी किरन वर्मा को 6719 वोटों से हराकर जीत हासिल की। इसमें भाजपा प्रत्याशी को 83263 वोट मिले, वहीं सपा की प्रत्याशी को 76544 वोट हासिल हुए। यहां भी बसपा के गयाचरण दिनकर 36871 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस की पवनदेवी कोरी को 1806 वोट ही मिले। वह चैथे स्थान पर रही। इस चुनाव में एक मात्र परिवर्तन बबेरू विधानसभा सीट पर हुआ। पिछले चुनाव में यह सीट भाजपा चंद्रपाल कुशवाहा ने जीती थी, लेकिन इस बार यह सीट सपा के खाते में गई। यहां से पूर्व विधायक रहे सपा प्रत्याशी विशंभर सिंह यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अजय सिंह पटेल को 7393 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। यहां पर सपा प्रत्याशी ने 79614 वोट हालिए किए, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 72221 वोट हासिल हुए। यहां पर भी बसपा के रामसेवक शुक्ल 30348 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे और कांग्रेस के गजेंद्र पटेल मात्र 1729 वोट हासिल करके चैथे स्थान पर रहे।

Related Articles

Back to top button