Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबरस्वास्थ्य

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,25,739 सैम्पल की जांच की गयी

लखनऊ अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,25,739 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 90 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,59,05,856 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 184 लोग तथा अब तक कुल 20,44,930 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1,401 एक्टिव मामले है। श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 11 मार्च, 2022 को एक दिन में 3,36,561 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,24,19,826 तथा दूसरी डोज 12,01,20,137 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,28,58,655 तथा दूसरी डोज 61,28,968 दी गयी है। कल तक 23,29,162 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 29,38,56,748 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button