Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेश

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 55,806 सैम्पल की जांच की गयी

लखनऊ । अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 55,806 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 54 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,67,50,255 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 55 लोग तथा अब तक कुल 20,46,070 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 777 एक्टिव मामले है। श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 20 मार्च, 2022 को एक दिन में 55,908 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,25,34,003 तथा दूसरी डोज 12,15,76,357 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,29,43,839 तथा दूसरी डोज 67,21,891 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 14,178 तथा कल तक 23,51,602 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 29,61,41,870 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button