Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबरमनोरंजनमहाराष्ट्र

ऐश्वर्या रजनीकांत ओ साथी चल से बॉलीवुड निर्देशक के रूप में करेंगी शुरुआत

रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में थीं। धनुष से अलगाव को लेकर वह खूब सुर्खियों में रहीं। खैर, अब ऐश्वर्या अपनी जिंदगी में आगे बढ़ काम पर फोकस कर रही हैं। साउथ के बाद वह बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने वाली हैं। वह अपनी पहली हिंदी फिल्म का निर्देशन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। खुद ऐश्वर्या ने इस फिल्म की घोषणा कर दी है। ऐश्वर्या रजनीकांत ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली हिंदी फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इसमें एक खाली गली का नजारा दिख रहा है, जिसमें बंद घरों के बाहर एक साइकिल खड़ी है। इसके साथ ऐश्वर्या ने लिखा, मेरा हफ्ता इससे बेहतर शुरू नहीं हो सकता। हिंदी में अपने निर्देशन में बनने वाली पहली फीचर फिल्म ओ साथी चल की घोषणा कर उत्साहित, खुश और धन्य महसूस कर रही हूं। यह एक असाधारण सच्ची प्रेम कहानी है, जिसकी निर्माता मीनू चोपड़ा हैं।
ऐश्वर्या से पहले उनके पिता रजनीकांत और पूर्व पति धनुष भी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं और दोनों को ही हिंदी पट्टी के दर्शकों ने खूब पसंद किया है। अब देखना होगा कि ऐश्वर्या की दाल बॉलीवुड में गलती है या नहीं। ऐश्वर्या ना सिर्फ निर्देशक, बल्कि एक बेहतरीन प्लबैक सिंगर के रूप में भी दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 3 का निर्देशन किया था। इसमें धनुष और श्रुति हासन की जोड़ी नजर आई थी। इस फिल्म का गाना वाय दिस कोलावेरी डी  बहुत लोकप्रिय हुआ था। ऐश्वर्या ने कॉमेडी फिल्म वाई राजा वाई के निर्देशन की कमान भी संभाली। वह डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। ऐश्वर्या का नया गाना पयानी हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को लोगों से काफी सराहना मिल रही है। धनुष ने भी उनके इस गानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने गाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, आपके गाने पयानी के लिए आपको शुभकामनाएं मेरी दोस्त ऐश्वर्या। धनुष के इस पोस्ट पर ऐश्वर्या ने जवाब देते हुए लिखा, शुक्रिया धनुष। इससे जाहिर होता है कि अलग होने के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बरकरार है।

Related Articles

Back to top button