LIVE TVउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

उत्तर प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधि एक विद्यालय गोद लेकर ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाओं से आच्छादित किया

मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर ऑपरेशन सक्षम के अन्तर्गत 04 करोड़ रुपये की लागत से 300 स्मार्ट क्लास का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रधानाध्यापकों को एल0ई0डी0 वितरित किये। छात्र नामांकन बढ़ाए जाने का सर्वाेत्तम उदाहरण प्रस्तुत करने वाले प्रधानाध्यापकों को सम्मानित करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री जी ने 03 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किये। उन्होंने 02 प्रधानाध्यापकों को पुस्तकों के सेट का वितरण किया। विद्यालय के बच्चों को भोजन भी परोसा। उन्होंने कक्षा-01 तथा कक्षा-06 में नवप्रवेशी के विद्यार्थियों को नामांकन प्रमाण-पत्र के साथ एजुकेशन किट प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण तथा जिम्नास्टिक कला का प्रदर्शन किया गया।
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में शिक्षा का उतना ही महत्व है, जितना व्यक्ति के जीवन में सांस लेना। व्यक्ति अपने जीवन की कल्पना बिना शिक्षा के नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ किया गया है। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि स्कूलो चलो अभियान के तहत 04 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2022 तक सभी जनप्रतिनिधि तथा शिक्षक गांव-गांव एवं घर-घर जाकर शिक्षा व्यवस्था से छूटे प्रत्येक बच्चे को जोड़ने का कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button