Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेश

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने मतदान के बाद किया पूजन-अर्चन

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने शनिवार को नगर निगम प्रयागराज में एलएलसी चुनाव हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वे विजयी मुद्रा में दिखाई दिये। इस दौरान नगर निगम में सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने पहुंच कर मतदान किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मतदान करने के उपरांत परिवर्तन धार्मिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा कीडगंज में संत राजेंद्र महाराज वृंदावन ने उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मां शेरावाली मां दुर्गा की मूर्ति भेंट कर मंगल कामनाओं के साथ आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मोनू गुप्ता ने मां शेरावाली की चुनरी ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान कल्याणी देवी मंदिर के पुजारी पं. सुशील पाठक, जय शिव सेना अध्यक्ष ओंकार नाथ त्रिपाठी, मोनू गुप्ता, राजेश केसरवानी, अनिल पाठक, घनश्याम मौर्य, अविनाश शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, पिंटू यादव, सचिन मोदनवाल, सुमित केसरवानी आदि रहे।
तत्पश्चात् उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मनकामेश्वर महादेव, मां कल्याणी देवी एवं मां ललिता देवी का दर्शन किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मनकामेश्वर महादेव भगवान भोलेनाथ, मां कल्याणी एवं मां ललिता देवी के धाम में राष्ट्र के कल्याण के लिए पूजन-अर्चन कर आरती की। इस अवसर पर मां कल्याणी देवी के धाम में भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने मां की चुनरी ओढ़ाकर एवं भगवा पगड़ी पहनाकर उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, वरुण केसरवानी, राकेश जैन, किशोरी लाल जायसवाल, घनश्याम मौर्य, आनंद मिश्रा, अजय अग्रहरि, सचिन मोदनवाल, आलोक वैश्य, अमर सिंह, शीलू निषाद, अमन बलेचा, अमित गुप्ता, अभिषेक ठाकुर, मुकेश जोशी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button