Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबरस्वास्थ्य

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 91,032 सैम्पल की जांच की गयी, कोरोना संक्रमण के 135 नये मामले आये हैं

लखनऊ अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 91,032 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 135 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,98,40,648 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 31 लोग तथा अब तक कुल 20,47,511 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 610 एक्टिव मामले है। श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 16 अप्रैल, 2022 को एक दिन में 4,36,987 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,28,45,718 तथा दूसरी डोज 12,71,62,893 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,31,85,443 तथा दूसरी डोज 84,93,163 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 31,45,455 तथा दूसरी डोज 1737 दी गयी। कल तक 25,85,335 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 30,74,19,744 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button