LIVE TVउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,06,735 सैम्पल की जांच की गयी कोरोना संक्रमण के 123 नये मामले आये

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,06,735 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 123 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,38,34,149 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 177 लोग तथा अब तक कुल 20,54,661 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 830 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 24 मई, 2022 को एक दिन में 4,03,091 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,31,75,159 तथा दूसरी डोज 13,51,31,760 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,35,88,093 तथा दूसरी डोज 1,05,42,441 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 70,08,898 तथा दूसरी डोज 20,96,199 दी गयी। कल तक 30,57,807 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 32,46,00,357 वैक्सीन की डोज दी गयी है।
सम्पर्क सूत्र: जयेन्द्र सिंह/अमित शुक्ला

Related Articles

Back to top button