Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबर

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,10,828 सैम्पल की जांच की गयी, कोरोना संक्रमण के 141 नये मामले आये

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,10,828 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 141 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,39,44,973 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 143 लोग तथा अब तक कुल 20,54,804 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 828 एक्टिव मामले है। श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 25 मई, 2022 को एक दिन में 4,16,219 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,31,83,044 तथा दूसरी डोज 13,53,41,601 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,36,06,052 तथा दूसरी डोज 1,05,93,142 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 70,65,407 तथा दूसरी डोज 22,04,618 दी गयी। कल तक 30,69,983 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 32,50,63,847 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button