LIVE TVउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

सिद्धू मूसेवाला का कनाडा में घर, महंगी गाड़‍ियां, सिद्धू मूसेवाला की करोड़ों की संपत्त‍ि और गम में डूबी मनसा की हवेली

सिंगर सिद्धू मूसेवाला  की मौत से पूरे पंजाब में सन्नाटा पसरा हुआ है। जहां मां चरणजीत  का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पिता  बुरी तरह टूट चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान  को चिट्ठी लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है। सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या से हर कोई स्तब्ध है। किसी से कुछ कहते नहीं बन पा रहा है। सिद्धू मूसेलाल के मनसा स्थित गांव मूसा में एकदम सन्नाटा पसरा है। घर के बाहर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

जिस घर में कभी खूब हंसी-ठिठोली और मजाक होता था, खुशियों का पहरा रहता था, आज वहां गम की चादर फैली है और मां-बाप का रोना कलेजा चीर रहा है। सिद्धू मूसेवाला ने मूसा में अपने सपनों का  आशियाना बनवाया था, जिसे वह महल कहते थे। वह एक लग्जरी लाइफ जीते थे। सिद्धू मूसेवाला का लाइफस्टाइल ऐसा था, देखकर किसी का भी जी ललचा जाए।

पंजाब के महंगे सिंगर्स में शुमार, लग्जरी गाड़ियों और बाइक का कलेक्शन
सिद्धू मूसेवाला की गिनती पंजाब के सबसे महंगे सिंगर्स में होती थी। उन्हें महंगी और लग्जरी गाड़ियों  का शौक था और इसीलिए उनके कलेक्शन में कई बड़ी कारें थीं। हाल हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में सिद्धू मूसेवाला ने जो हलफनामा दायर किया था, उसमें उन्होंने बताया था कि उनके पास जीप, एसयूवी और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियां हैं। इसके अलावा उनके पास ब्लैक और वाइट कलर की रेंज रोवर भी थी। सिद्धू मूसेवाला के पास कार ही नहीं बाइक कलेक्शन  भी था, जिसमें बुलेट भी शामिल थी।

Related Articles

Back to top button