LIVE TVउत्तर प्रदेशखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबर

डॉ0 संजय निषाद ने मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन पर दी शुभकामना

उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री डॉ0 संजय निषाद ने मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन की शुभकामना दी है। उन्होंने ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना भी की है। उन्होंने आज गोरखपुर में केक काटकर मा0 मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन मनाया।
श्री निषाद ने जन्मदिन की शुभकामना देते हुए कहा कि मुझे आदरणीय योगी जी के मार्गदर्शन में उनके मंत्रीमंडल में काम करने का मौका मिला है। उनके मार्गदर्शन में मत्स्य विभाग को और अधिक बेहतर करने एवं आमजनमानस को मत्स्य विभाग से संबंधित योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ पहुंचाने की हरसंभव कोशिश करूंगा।

Related Articles

Back to top button