Main Slideखबर 50ट्रेंडिगदेशप्रदेशबड़ी खबर

7वीं बार चुनाव जीती BJP, जानें सयाजीगंज सीट के समीकरण

भाजपा ने यहां केयूर रोकड़िया को मैदान में उतारा था। रोकड़िया ने कांग्रेस की अमी रावत को 84,013 वोटों से विशाल अंतर से शिकस्त दी। भाजपा ने यहां 1995 से अब तक हुए सभी चुनावों में जीत अर्जित की है। गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं। राज्य की सत्ताधारी पार्टी के लिए वडोदरा जिले की सयाजीगंज सीट काफी महत्वपूर्ण रही। अबकी बार भाजपा ने यहां केयूर रोकड़िया को मैदान में उतारा था। रोकड़िया ने कांग्रेस की अमी रावत को 84,013 वोटों से विशाल अंतर से शिकस्त दी। भाजपा ने यहां 1995 से अब तक हुए सभी चुनावों में जीत अर्जित की है। इस चुनाव में जीत के साथ भाजपा ने यहां लगातार सातवीं जीत दर्ज कर ली है।  

Related Articles

Back to top button