Main Slideखबर 50दिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबड़ी खबरमहाराष्ट्र

पंजाब में आज बस सेवा बंद, 4 रेलगाड़ियां रद्द

न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए कानून की मांग कर रहे किसान संगठनों द्वारा आज भारत बंद का ऐलान किया गया है, जो सुबह 6 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक रहेगा। इस आंदोलन के कारण आज फिरोजपुर मंडल की 4 रेलगाड़ियां रद्द हुई, 7 को शर्ट टर्मीनेट किया गया, 5 को री-शैड्यूल और 12 के रूट बदल कर चलाया गया। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फिरोजपुर कैंट फाजिल्का लोहियांखास-फिल्लौर के मध्य चलने वाली 4 पैसेंजर गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है।

उधर, बसों के जरिए सफर करने वाले यात्रियों को आज बस सर्विस उपलब्ध होना बेहद मुश्किल होगा क्योंकि सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट बसें भी आज लगभग बंद रहेंगी। पनबस-पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन द्वारा भारत में पूर्ण तौर पर समर्थन देते हुए शुक्रवार को बसों का चक्का जाम करने की घोषणा की गई है। यूनियन की स्ट्राइक शुक्रवार रात 12 बजे तक रहेगी।

रविवार को फिर से होगी बैठक
बता दें कि किसान नेताओं और केंद्र के मंत्रियों के बीच चंडीगढ़ में गुरुवार को तीसरे दौर की बातचीत ​भी बेनतीजा रही। यह बातचीत रात 8 बजे से करीब 1:30 बजे तक चली। सूत्रों के अनुसार किसान अपनी मांगों पर अड़े हैं और सरकार से सभी मांगों पर तुरंत घोषणा करने का दबाव बना रहे हैं। एक बार फिर एमएसपी को लेकर किसान अड़ गए हैं। अब रविवार को फिर से बैठक होगी। तब तक दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया है। बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button