Main Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देशप्रदेशबड़ी खबर

यूपी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म, घंटों तक करते रहे इंतजार…

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की सीमा से दस किमी की दूरी पर झारखंड के नगर उंटारी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने आये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर समय पर टेक आफ नहीं कर पाया जिसके चलते दोनों मंत्री सड़क मार्ग से सोनभद्र होते हुए वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट के लिये रवाना हुये जहां से वे दिल्ली जायेंगे।अधिकृत सूत्रों के अनुसार सोनभद्र जिले के सीमा से 10 किलोमीटर दूर झारखंड प्रांत के नगर उटारी में शनिवार को भाजपा के परिवर्तन यात्रा का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से आये हुए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों केन्द्रीय मंत्री हेलीपैड स्थल पर पहुंचे लेकिन हेलीकॉप्टर का ईधन खत्म होने के कारण वह टेक आफ नहीं कर पाया। जिसके बाद राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह चौहान ने हेलीकॉप्टर वहीं पर छोड़ दिया और सड़क मार्ग से कड़ी सुरक्षा के बीच वाराणसी के लिए रवाना हो गए। वाराणसी और गढ़वा के बीच की दूरी लगभग 200 किमी है।झारखंड के पलामू प्रमंडल में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की गई। चतरा जिले के इटखोरी में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बंसीधर नगर के गोसाईं बाग मैदान में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करने पहुंचे थे। रक्षामंत्री ने आमसभा में आए लोगों को संबोधित किया। इसके बाद उन्हें करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। ईंधन खत्म होने के कारण उन्हें मजबूरी में सड़क मार्ग से ही निकलना पड़ा। जिसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि वाराणसी से दोनों नेता दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button