मध्य प्रदेश

किसानों ने दमोह-सागर हाईवे पर लगाया जाम, उड़द खरीदी को लेकर हैं नाराज

किसानों ने आज दमोह-सागर हाईवे जाम कर दिया। दरअसल किसान उड़द खरीदी में बारदान न होने और सर्वेयर की समस्या से परेशान हैं। इसका निराकरण नहीं होने की वजह से आज उन्होंने हाईवे जाम लगा दिया।

जाम की वजह से सुबह दस बजे से कई घंटों तक इस रूट पर यातायात बाधित रहा। किसानों के जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम रवींद्र चौकसे और तहसीलदार बबिता राठौर मौके पर पहुंचीं और किसानों को समझाइश दी। अफसरों की समझाइश के बाद किसान माने, तब जाकर इस हाईवे पर दोबारा यातायात शुरू हुआ।

Related Articles

Back to top button