Main SlideUncategorizedउत्तर प्रदेशउत्तराखंडखबर 50जम्मू कश्मीरट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबिहारबड़ी खबरमध्य प्रदेशविदेशवीडियो

मोदी सरकार ने नियुक्त किए 33 नए संयुक्त सचिव, दूसरी सेवाओं के अधिकारियों को भी मिली जगह

नई दिल्ली, सरकार ने सोमवार को केंद्र में 33 नए संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की है। इनमें केवल सात भारतीय प्रशासनिक सेवा व चार भारतीय राजस्व सेवा (आइआरएस) के अधिकारी हैं।

सरकार ने वादा निभाते हुए दूसरी सेवाओं के अधिकारियों की बतौर संयुक्त सचिव नियुक्ति की है। इनमें भारतीय रेलवे के मैकेनिकल इंजीनियर, भारतीय डाक एवं दूरसंचार, अकाउंट व फाइनेंस सेवा तथा भारतीय सैन्य अकाउंट सेवा आदि के अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों को संयुक्त सचिव बनाए जाने की रूपरेखा पहली नरेंद्र मोदी सरकार के दौरान फरवरी में तैयार की गई थी। मई में दोबारा सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की और सोमवार को नियुक्ति कर दी।

प्रमुख नियुक्तियों में भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी संदीप एम. प्रधान शामिल हैं, जिन्हें भारतीय खेल प्राधिकार का महानिदेशक बनाया गया है।

भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा की राधिका चौधरी व केंद्रीय सचिवालय सेवा से जी. जयंती को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। आइए एंड एएस अधिकारी एनजे शायिन को रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button