Main Slideदेश

एलओसी पर ना’पाक’ हरकत, भारतीय सेना ने’ दिया मुंहतोड़ जवाब.

पाकिस्तान सेना ने रविवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।पाकिस्तानी सेना की ओर से 21-22 दिसंबर की मध्यरात्रि में नियंत्रण रेखा(एलओसी) के पास एकबार सीजफायर उल्लंघन किया गया है।पाकिस्तानी सेना की ओर से मेंधर, कृष्णाघाटी और पुंछ सेक्टरों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसकी जानकारी दी है।

जम्मू से कश्मीर तक नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलाबारी कर रहे पाक के दो सैनिकों को भारत ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया। इसके अलावा उत्तरी कश्मीर के दुदनियाल और एथमुकाम में भी तीन पाकिस्तानी चौकियों और आतंकियों(जैश) के एक लांचिग पैड को भारी नुकसान पहुंचाया है।

पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे एलओसी से सटे प्लांवाला और केरी बट्टल के अलावा उड़ी, टंगडार, करनाह और गुरेज में सैनिक और नागरिक ठिकानों पर भारी गोलाबारी की। इसके बाद भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाक ठिकानों पर ताबड़तोड़ गोलाबारी की।संबंधित सैन्य अधिकारियों ने बताया कि प्लांवाला में छन्नी दमानु चौकी के सामने एलओसी पर एक पाक चौकी को भारी नुकसान पहुंचा है।यहां दो पाक सैनिक मारे गए हैं और कुछ अन्य जख्मी हुए हैं।

भारतीय जवानों ने एलओसी पार गुलाम कश्मीर में नीलम और लीपाघाटी में दुदनियाल, एथमुकाम, चिलाना और शारदा में बने पाकिस्तानी सैन्य व आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ है। आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद का एक लांचिग पैड के अलावा तीन पाक चौकियां भी तबाह हुई हैं।

Related Articles

Back to top button