मुंबई का तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज ठंड का कहर जारी

आपको बता दे पूरे उत्तर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई राज्यों में लगातार बर्फबारी हो रही है। हालांकि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ठंड अभी तक नहीं देखी गई। शुक्रवार को मुंबई का तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिसके चलते तापमान में गिरावट आई और हल्की ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे उत्तर भारत की ठंडी हवाओ का रुख बदला है जिसका असर मुंबई के मौसम पर भी पड़ा है। उन्होंने बताया अगले 2 दिनों तक इसी तरह से मुंबई का मौसम बना रहेगा। मुंबई का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया है।मुंबई को हमेशा भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है ऐसे में तापमान में आई गिरावट ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है आज सुबह का 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन के बाद भी तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी होने की संभावना नहीं है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए, रविवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब, जबकि अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में हो रही बारिश के बाद बदला मौसम का मिज़ाज बदल गया है। कुछ इलाकों में कल सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है, जिसके कारण तापमान में गिरावट आ गई। आज सुबह दिल्ली के सफ़दरजंग में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 19 तारीख तक दिल्ली में रूक रूककर बारिश होती रहेगी।