Main Slideव्यापार
पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते-जानें आज का रेट…

लगातार पांचवे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी दर्ज की गई है। सोमवार को भी पेट्रोल 18 पैसे प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। सोमवार को दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के रेट में 13 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है, जबकि कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 18 पैसे प्रति लीटर और 14 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है।
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीजल (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 72.1 | 65.07 |
मुंबई | 77.76 | 68.19 |
कोलकाता | 74.74 | 67.39 |
चेन्नई | 74.9 | 68.72 |
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।