LIVE TVMain Slideअसमउत्तर प्रदेशकेरलखबर 50ट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरप्रदेशस्वास्थ्य

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी CRPF के 9 जवान पाए गए पॉजिटिव

दिल्ली में कालकाजी स्थित रिजर्व पुलिस बल की 31वीं बटालियन के 9 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल इन सभी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात एक जवान से इनको संक्रमण हुआ। वह जवान छुट्टी पर नोएडा में था। अप्रैल में छुट्टी खत्म होने से पहले उससे कहा गया कि कोरोना संक्रमण की जांच करा ले। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मिली जानकारी के मुताबिक ये संक्रमित जवान हेड कांस्टेबल पद पर है और पिछले दिनों इसने सहायक नर्स के रूप में कुपवाड़ा में काम किया था। इसी दौरान ये संक्रमण का शिकार हुआ।

बहरहाल इसके संपर्क में आए बटालियन के 14 जवानों को पहले ही क्वारंटाइन किया गया था। अब इनमें से 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन 9 जवानों के संपर्क में आए 50 अन्य लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। संक्रमित मिले इन 9 जवानों में 7 कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल और एक उप निरीक्षक रैंक के अधिकारी हैं। बता दें कि इससे पहले अर्द्धसैनिक बल का एक डॉक्टर भी संक्रमण का शिकाय हो गया था।

बहरहाल दिल्ली में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को कोरोना के 138 नए मामले सामने आए। इसके बाद कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर कुल 2514 तक पहुंंच गई है। इसके अलावा बीते दिन 3 लोगों की मौत हुई और इसी के साथ मौत का आंकड़ा भी 53 तक पहुंच गया। यहां बता दें कि मृतकों में अधिकांश की उम्र 60 वर्ष से अधिक था। दिल्ली सरकार द्वारा जारी आंकड़े बताते हैं कि मृतकों में 29 लोगों की आयु 60 साल या उससे अधिक

Related Articles

Back to top button