LIVE TVMain Slideअसमउत्तर प्रदेशकेरलखबर 50ट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशस्वास्थ्य

सहारनपुर में अस्थाई जेल में बंद जमाती निकला पॉजिटिव तो मचा हड़कंप

लॉकडाउन को लेकर सहारनपुर के जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। जिले में विदेशी जमातियों के लिए बनाई गई अस्थायी जेल में बंद जमाती दूसरी बार की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को जिन 7 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई है उसमें महाराष्ट्र का एक जमाती दूसरी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऐस में अब फिर से अस्थाई जेल के सभी जमातियों सहित जेल स्टाफ और कर्मचारियों की टेस्टिंग की जाएगी, साथ ही जेल को फिर से सेनेटाइज किया जाएगा। इसके अलावा प्रशासन की ओर से यहां कैद सभी जमातियों को अब दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है।

बता दें कि 21 अप्रैल को इसी अस्थायी जेल में पासपोर्ट वीजा सहित मामलों में उल्लंघन करने पर 54 विदेशी जमातियों और 11 देशी जमातियों को एक साथ रखा गया था। अब सभी जमातियों को अस्थाई जेल के नाम पर एक साथ रखने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सहारनपुर जिले में इंडोनेशिया, सूडान आदि देशों से आए विदेशी जमातियों के खिलाफ वीसा, पासपोर्ट के उल्लंघन संबंधी कई धाराओं में मामले दर्ज थे। विदेश से आए 54 विदेशी जमातियों के लिए सहारनपुर जिला कारागार के बराबर में ही स्थित बच्चा जेल को अस्थाई जेल के रूप में तैयार किया गया था। सहारनपुर की पुलिस ने सभी को क्वारंटीन के बाद इस अस्थाई जेल में शिफ्ट किया

Related Articles

Back to top button