LIVE TVMain Slideअसमउत्तर प्रदेशकेरलखबर 50जीवनशैलीट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशस्वास्थ्य

राजधानी लखनऊ में प‍िछले 24 घंटों में नहीं मिला कोई भी केस ऐसे में मरीजों की संख्या 170 …..

राजधानी में गुरुवार को कोई नया केस नहीं म‍िला। ऐसे में मरीजों की संख्या 253 ही रही है। इसमें लखनऊ के 170 मरीज हैं। शेष मरीज विभिन्न जनपदों के हैं। वहीं न‍िजी अस्पताल में भर्ती दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस कॉलेज में 47 मरीज भर्ती किए गए थे, सभी की छुट्टी हो गई है। ऐसे में अब तक साढ़ामऊ अस्पताल से 59, केजीएमयू से 14, निजी कॉलेज से 87, लोहिया संस्थान से 10, पीजीआइ से दो, कमांड से दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती महिला की मौत हो गई है। उसके बुखार के साथ-साथ सांस फूलने की समस्या हो रही थी। शाम को उनकी मौत हो गई। ऐसे में शव को मर्च्‍युरी में रख द‍ििया गया। रिपोर्ट आने पर परिवारजनों को शव सौंपा जाएगा। चिनहट निवासी 73 वर्षीय वृद्धा को सांस लेने में तकलीफ थी। परिवारजन उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लाए।

इस दौरान जांच में बुखार भी मिला। ऐसे में कोरोना के संदिग्ध मरीज के तौर पर भर्ती कर लिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवा शीष शुक्ला के मुताबिक शाम को वृद्धा की मौत हो गई। म हिला का स्वैब जांच के लिए लैब भेज दिया गया। वृद्ध महिला का शव पैक कराकर मर्च्‍युरी में रखा दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही परिवारजनों का सौंपा जाएगा। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गाइड लाइन के अनुसार संस्कार किया जाएगा।बहराइच व श्रावस्ती के 12 कोरोना पॉजिटिव मरीजो की जांच नेगेटिव आई है। संक्रमित इन लोगो ने कोरोना से जंग जीत ली है।

Related Articles

Back to top button