उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर: पत्रकार रतन सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपि हीरा सिंह को गिरफ्तार किया

देश की बागी धरती माने जाने वाले बलिया में पत्रकार रतन सिंह की हत्या के बाद से मची खलबली अब थमने को है। पुलिस ने शुक्रवार को इस हत्याकांड के मुख्य आरोपित हीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। फेफना थाना में एसओजी की टीम उससे पूछताछ कर रही है। रतन सिंह को गोली मारने के मुख्य आरोपित हीरा सिंह को पुलिस ने आज सुबह ही गिरफ्तार कर लिया।

फेफना थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर रतन सिंह को प्रधान के घर में बदमाशों ने गोली मारी थी। इस हत्याकांड के दस में से छह आरोपितों को पुलिस ने दो दिन में ही पकड़ लिया था। इसके बाद मुख्य आरोपित की तलाश में पुलिस टीम ने बिहार प्रांत के बक्सर में भी बदमाशों के संभावित ठिकानों पर काफी छापेमारी की।

पुलिस ने आज हीरा सिंह को तो पकड़ लिया, लेकिन अभी असलहे की बरामदगी बाकी है। कोरोना से प्रभावित… बलिया में पत्रकार रतन सिंह की 24 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। स्वर्गीय रतन सिंह के पिता विनोद सिंह की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि सुशील सिंह झाबर, अनिल सिंह, सोनू सिंह, मोती सिंह, वीर बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, अरविंद सिंह, उदय सिंह, प्रशांत सिंह व तेज बहादुर सिंह के खिलाफ फेफना थाने में मुकदमा कायम किया।

इनमें से सुशील सिंह, मोती सिंह, वीर बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, अरविंद सिंह व सोनू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। फरार चल रहे आरोपितों के ऊपर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

इसके साथ ही न्यायालय से सभी फरार चल रहे आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया था। पुलिस आरोपितों की तलाश में बिहार समेत आसपास जनपदों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी थी।

Related Articles

Back to top button