देश

दुखद: देश में कोरोना मरीजो की संख्या 34,63,973 पहुची अब तक 62,550 लोगो की हो चुकी मौत

भारत में कोविड-19 के मामले 34 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। शनिवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिला।

शनिवार को एक दिन में 76,472 नए मामले सामने आए। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या करीब साढ़े 26 लाख हो गई है और जांच में तेजी आई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,021 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 62,550 हो गई है।

देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 34,63,973 हो गए हैं, जिनमें से 7,52,424 लोगों का उपचार चल रहा है और 26,48,999 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

देश में कोरोना की रफ्तार (Corona in India) हर रोज रेकॉर्ड संख्या में बढ़ रही है। बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश जैसे राज्य टेंशन दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button